सरकारी स्कूलों में अक्षय पात्र की तीसरी रसोई का हुआ उद्घाटन

डीएन ब्यूरो

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को राजधानी के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील बांटने के लिए अक्षय पात्र रसोई और भोजन वितरण का श्रीगणेश किया।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को राजधानी के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील बांटने के लिए अक्षय पात्र रसोई और भोजन वितरण का श्रीगणेश किया। अक्षय पात्र की यह तीसरी रसोई है जो 25 हजार बच्चों को उच्च पोषण गुणवत्ता वाला आहार देगी। यह केंद्रीयकृत रसोई नई दिल्ली के मोहन कोआपरेटिव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है जिसे एबीबी इंडिया ने प्रायोजित किया।

प्रारंभ में इस रसोई के माध्यम से आसपास के 24 सरकारी स्कूलों के 21 हजार बच्चों को अपराह्ल भोजन उपलब्ध होगा इसका दायरा बढ़ाया जायेगा। अक्षया पात्र की यह देश में 51 वीं रसोई है। एक जनवरी से मोहन कोआपरेटिव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रसोई काम कर देगी। इससे पहले जहांगीर पुरी और समयपुर बादली में ऐसी रसोई हैं। तीनों रसोई के माध्यम से दिल्ली के 134 स्कूलों में 64 हजार 179 बच्चों को भोजन वितरित किया जायेगा। (वार्ता)










संबंधित समाचार