अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के 3 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का किया ऐलान, जानिये किसको क्या जिम्मेदारी मिली

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा करने के बाद समाजवादी पार्टी ने गुरूवार को तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सपा ने किया तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान
सपा ने किया तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव द्वारा रविवार को सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा के बाद आज सपा के तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाये शिवपाल सिंह यादव की करीबी रीबू श्रीवास्तव को सपा महिला सभा यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 

वाराणसी निवासी रीबू श्रीवास्तव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही। अभी तक वह महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रही।

व्यास जी गौड़ को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। वह पहले भी इसी पद पर थे। 

सपा ने पूर्व एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। डॉक्टर कश्यप भी पिछली कमेटी में इसी पद पर थे।

लीलावती कुशवाहा को सपा ने राष्ट्रीय कमेटी में शामिल कर लिया है।










संबंधित समाचार