तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय के नाम से हटा ‘बच्चन’ सरनेम, वीडियो हुआ वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें के बीच ऐश्वर्या राय के नाम से 'बच्चन' गायब दिखाई दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 November 2024, 8:53 PM IST
google-preferred

दुबई: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कपल के चाहने वाले उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब हैं। 

ऐश्वर्या राय के नाम से गायब दिखा  'बच्चन'

इसी बीच हाल ही में दुंबई के एक इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिससे ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की इन खबरों को और हवा मिल गई है। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन दुबई में हुए ग्लोबल वूमेन फोरम 2024 में शामिल हुई थीं। इस दौरान ऐश्वर्या राय के नाम से 'बच्चन' गायब दिखाई दिया। 

इसे देख इवेंट में मौजूद हर शख्स दंग रह गया। इस घटना को देखने के बाद लोगों को लगने लगा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। 

बच्चन परिवार से दूर आई थी नजर 

बता दें कि अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन में ऐश्वर्या बच्चन परिवार से दूर नजर आई थी। इस दौरान वे सिर्फ अपनी बेटी आराध्या के नजर आई थी। वहीं, इस फंक्शन में अभिषेक पिता अमिताभ बच्चन, मां जया, बहन श्वेता के साथ नजर आए था। इस दृश्य के बाद से ही दोनों के तलाक की घटना जैसी बातें उठने लगी थी। 

तलाक की खबरों को और हवा तब मिल गई, जब अभिषेक का नाम निमरत कौर से जुड़ा। इन दोनों ने फिल्म 'दसवीं' में काम किया था। तभी से तलाक की खबरों की चर्चा चल रही है।

Published :  28 November 2024, 8:53 PM IST

Advertisement