एनजीटी का सख्त आदेश, ताजमहल के पास बने रेस्टोरेंट को गिराया जाये

डीएन ब्यूरो

ताजमहल के आसपास पर्यावरण और पारिस्थितिकी का जायजा लेने के बाद राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने राज्य सरकार को अवैध रेस्टोरेंट को गिराने का आदेश दे दिया..

स्रोत इंटरनेट
स्रोत इंटरनेट


आगरा : राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में ताजमहल के करीब अवैध तरीके से बने रेस्टोरेंट को गिराने का आदेश दिया है। एनजीटी ने बुधवार को ताज महल का निरीक्षण करने और पारिस्थितिकी का जायजा लेने के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को ताजमहल के पास बने अवैध रेस्टोरेंट को गिराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण करने के दौरान ताजमहल के आसपास पर्यावरण और पारिस्थितिकी का जायजा लेने के बाद राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि ताजमहल के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस तरह के अवैध निर्माण देश की धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने राज्य सरकार को इस अवैध रेस्टोरेंट को गिराने का आदेश दे दिया और इस तरह के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के सख्त आदेश दिये।










संबंधित समाचार