लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

डीएन संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित किया। अपनेआज़ादी भाषण में उन्होंने लगभग हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखी और एक बार फिर 'न्यू इंडिया' बनाने का संकल्प दोहराया। पढ़ियें अपने संबोधन के दौरान उन्होंंने क्या-क्या खास बातें कहीं..

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते पीएम मोदी
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते पीएम मोदी


नई दिल्ली: देश में 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी 5वीं बार लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करने के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं। यहां पढ़ें उनके संबोधन की खास बातें..

लाल किले की प्राचीर से राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करते पीएम मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की ख़ास बातें:

1.आज की सुबह नई उमंग, नई चेतना लेकर आई है।

2.आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है, सपनों को संकल्प के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा कर के देश नई ऊंचाइयों को पार कर रहा है ।

3.देश की कई जगह से अच्छी वर्षा की खबर आ रही है तो कई जगह बाढ़ की, जो राज्य इस आपदा से पीड़ित हैं मैं और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

जनता को संबोधित करते पीएम 

4.अगले वर्ष बैसाखी पर जलियांवाला बाग़ नरसंहार के 100 वर्ष होने जा रहे हैं, मैं इस नरसंहार में शहीद हुए हर देशवासी को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।

5.जिस रफ्तार से 2013 में गैस कनेक्शन दिया जा रहा था, अगर वही पुरानी रफ्तार होती तो देश के हर घर में सालों तक भी गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाता।

6.2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं, वो देश बनाने में जुटे हैं।

7.देश की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं बहुत हैं, उसे पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को निरंतर प्रयास करना है।

संबोधन के बाद बच्चों से मिलते पीएम मोदी

 

8.भारत पूरी दुनिया को हर तरह के बंधनों से मुक्ति पाने का रास्ता दिखाएगा।
9.देश की सेना के जवान वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे, किसी सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी।आपने हमें उनकी इस मांग को पूरा करने का मौका दिया।

10.देश के किसान मांग कर रहे थे कि किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी दिया जाए, लेकिन ये काम नहीं हो पा रहा था। हमने सुनिश्चित किया कि देश के किसान भाईयों के डेढ़गुना एमएसपी मिले ।

11.आज गांव-गांव तक डिजिटल इंडिया को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर दिव्यांगों के लिए स्पेशल डिक्शनरी भी बनाई जा रही है।

12.अगर हम ये नहीं देखेंगे कि हम कहां से चले हैं तो हम कहां पहुंचे हैं इसका आकलन संभव नहीं होगा। 2013 से देखेंगे तो पता चलेगा देश कितना आगे बढ़ा है, कितना तेजी से काम हुआ है। अगर 2013 की रफ्तार से देखें तो गांव में बिजली और शौचालय बनने में सालों कम पड़ जाते। 
13. जिन्हें भारत की इकॉनमी में रिस्क दिखता था आज वही संस्थाएं देश को छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मान रही हैं, आज दुनिया कह रही है कि भारत मल्टी ट्रिलियन डॉलर इंनवेस्टमेंट का की जगह बन गया है।

14.जब हौसले बुलंद होते हैं, देश के लिए कुछ करने का इरादा होता है तो बेनामी संपत्ति का कानून भी लागू होता है।

15.आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की साख बढ़ी है। दुनिया के मंचों पर देश की आवाज को हमने बुलंद किया है। आज विश्व की अनगिनत संस्थाओं में हमें जगह मिली है।

16.आज हमारा देशवासी दुनिया के किसी भी कोने में संकट में होता है तो उसे यकीन होता है कि हमारा देश हमारे साथ है। भारत के पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है। 

17.आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की साख बढ़ी है। दुनिया के मंचों पर देश की आवाज को हमने बुलंद किया है। आज विश्व की अनगिनत संस्थाओं में हमें जगह मिली है। 

18. 13 करोड़ मुद्रा लोन में से चार करोड़ रुपये उन्होंने लिए हैं जो युवा है और पहली बार लोन लिया है। ये नौजवान अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। 

19.हमारे वैज्ञानिकों ने एक बार में 100 से ज्यादा उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, एक बार में मंगल पर मंगलयान भेजा। ये हमारे वैज्ञानिकों का सामर्थ्य है।

20. हमारा देश अन्न के भंडार से भरा हुआ है, देश के किसानों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं, लेकिन अब वक्त बदल गया है आज कृषि तकनीक में बदलाव लाना होगा। हमने किसानों की आय दोगुनी करने की ठानी है। हम मक्खन पर लकीर नहीं, पत्थर पर लकीर बनाने वाले हैं। 

लाल किले के प्राचीर में मौजूद देशवासी 

21. आज देश मछली उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।  देखते ही देखते ये नंबर वन के स्थान पर पहुंच जाएगा। 

22.नीति और नीयत ऐसी हो कि सबको सम्मान से जीने का अधिकार मिले।  हमने गरीब के घर गैस पहुंचाने का काम किया, गरीब के घर में बिजली पहुंचाने का काम किया।  

23. स्वच्छता अभियान से तीन लाख बच्चों की जान बची। देश में गरीबों के बच्चे स्वच्छता के कारण ही बच सके।  देश को आजादी मिली सत्याग्रहियों से और स्वच्छता मिलेगी स्वच्छाग्रहियों से

24. 25 सितंबर पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंति के दिन प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान शुरु कर दिया जाएगा।  इससे गरीबों को इलाज मिल सकेगा।

25. जो लोग पैदा नहीं हुए उनके नाम पर 6 करोड़ फर्जी लाभार्थी 90 हजार करोड़ की रकम ले जाते थे। हमने ऐसे फर्जीवाड़े को पहचाना और असली लाभार्थियों तक रकम पहुंचाने का काम किया। 

26. ईमानदार करदाताओं को यकीन दिलाता हूं आपके कर के कारण ही जब आप खाना खाते हैं तो उसी वक्त तीन गरीब परिवार का पेट भरता है। इससे ज्यादा मन की शांति और पुण्य क्या हो सकता है।

27.आज देश ईमानदारी का उत्सव मना रहा है। 

28.  2013 तक 4 करोड़ लोग टैक्स भरते थे आज पौने सात करोड़ लोग टैक्स देते हैं। आज देश ईमानदारी का उत्सव मना रहा है। हमने भाई-भतीजावाद खत्म किया।  

29.आज पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज है। हमारी कैबिनेट में भी महिलाओं को सर्वाधिक जगह दी गई है। 

देशवासियों को संबोधित करते PM 

30. देश को बालात्कार की राक्षसी मनोवृत्ति से बाहर निकालना होगा। कटनी की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच दिन में बालात्कार के दोषी को फांसी की सजा सुनाई और पीड़िता को न्याय मिला​​​​​।

31.लाल किले से देश की मुसलमान महिलाओं को यकीन दिलाता हूं कि संसद में कानून लाकर उन्हें इस कुरीति से मुक्त किया जाएगा। कुछ लोग नहीं चाहते की ये कानून आए और इसे पारित नहीं होेने दे रहे हैं लेकिन हम अपनी बहनों की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देंगे। 

32. इस बार का संसद सत्र पूरी तरह से सामाजिक न्याय को समर्पित थाI वर्षों से लटके ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला।  

33. मैं बेसब्र हूं ताकि मेरा देश बाकी देशों से आगे निकले, मैं व्याकुल हूं कि मेरे देश के बच्चे कुपोषण मुक्त हो जाए। हम भविष्य को देखना ही नहीं बल्कि भविष्य में उस शिखर पर पहुंचना भी चाहते हैं।  










संबंधित समाचार