अफगानिस्तान: आतंकवादियों के खिलाफ शुरू सैन्य अभियान में 43 आतंकी ढेर

डीएन ब्यूरो

अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियानों में करीब 43 आतंकवादी मारे गए हैं।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


अफगानिस्तान: अफगान सुरक्षा बलों ने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ सौन्य अभियान शुरू किया है। समाचार एजेन्सी के अनुसार आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा  बीते 24 घंटे में अफगान नेशनल डिफेंस एंड सिक्युरिटी फोर्सेज ने आठ अभियानों की शुरुआत की है। आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियानों में करीब 43 आतंकवादी मारे गए हैं। 


बता दें कि मारे गए आतंकवादियों में से आईएस के 17 लड़ाके हैं। इस छापेमारी में आठ लोग घायल भी हुए हैं। इस बयान में सुरक्षा बलों के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। अफगान सुरक्षा बलों ने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।










संबंधित समाचार