
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
New Delhi: जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक पुराना वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है, जिसमें वे "WIFE" शब्द का अपना अर्थ समझाते दिखाई देते हैं। इस वीडियो को लेकर उपयोगकर्ता उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और बयान पर सवाल उठा रहे हैं।
यह वीडियो 25 जुलाई 2025 को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में उन्होंने “WIFE” के लिए ये शब्द बताए W = Wonderful, I = Instrument, F = For, E = Enjoy
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि “पत्नी आनंद का साधन है। विवाहित लोग ही इसका सही अर्थ समझ सकते हैं। अविवाहित लोग या साधु इस पर टिप्पणी न करें नहीं तो झगड़ा हो सकता है।”
DN Exclusive: स्पीड बनाम सत्य…आधुनिक मीडिया की खतरनाक होड़, नंबर वन की जल्दबाजी में….
पत्नी और WIFE का अंतर समझाया
वीडियो में रामभद्राचार्य ने कहा कि अंग्रेजी का “वाइफ” और संस्कृत का “पत्नी” दो अलग अवधारणाएं हैं। उनके शब्दों में “अंग्रेजों की व्याख्या में वाइफ आनंद के लिए आश्चर्यजनक खिलौना है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय परंपरा में पत्नी का अर्थ है, “जो यज्ञ में अपने पति का साथ दे।” उनका कहना था कि भारतीय संस्कृति में पत्नी का उद्देश्य “भोग नहीं, योग” है।
दो साल पुराना ‘HUSBAND’ वाला बयान भी हुआ था चर्चा में
यह पहली बार नहीं है जब उनका ऐसा कोई बयान वायरल हुआ हो। दो साल पहले उन्होंने “HUSBAND” शब्द का अपना फुल फॉर्म बताया था, जिसे उस समय भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिली थी। उनके अनुसार H = Hellish, U = Unique, S = Selfish, B = Big, A = Actor, N = Needy, D = Disturber
उन्होंने कहा था कि अंग्रेज़ी का “हसबैंड” “नारकीय, स्वार्थी, परेशान करने वाला” होता है, जबकि भारतीय संस्कृति में “पति अपनी पत्नी की रक्षा करने वाला माना गया है।”
पार्टी कमान युवा हाथों में! बिहार हार के बाद पशुपति पारस का बड़ा ऐलान, जानें किसे सौपेंगे बागडोर
विवादित टिप्पणियों को लेकर भी रहे चर्चा में
रामभद्राचार्य कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। पूर्व में वे विभिन्न धर्मों और समुदायों पर कठोर टिप्पणियां कर चुके हैं। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने कहा था कि “कुछ धर्मों में महिलाओं को बीबी या बेबी कहा जाता है, जबकि हिंदू धर्म में देवी का दर्जा दिया जाता है।” उन्होंने जनसंख्या, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर भी कई बयान दिए हैं, जिन पर अक्सर बहस छिड़ जाती है।
इसके अलावा, पाकिस्तान की नागरिक सीमा हैदर पर भी उन्होंने कटाक्ष किया था और लोगों को “सावधान रहने” की सलाह दी थी। प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने यह भी कहा था, “अगर उनमें चमत्कार है तो मेरे सामने एक अक्षर संस्कृत का बोलकर दिखाएं।”
आज फिर चर्चा में वही पुराना वीडियो
वर्तमान में वायरल हो रहा वीडियो पुराना है, लेकिन उसमें कही गई “WIFE” वाली पंक्तियों को सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ट्रोल कर रहे हैं। लोग इस वक्तव्य पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बहस छिड़ी हुई है।
Location : New Delhi
Published : 28 November 2025, 7:33 PM IST
Topics : husband Jagadguru Rambhadracharya Video Viral wife