त्रिपुरा: बीएसएफ की गोलीबारी में 3 आदिवासी मरे

डीएन ब्यूरो

दक्षिणी त्रिपुरा में बीएसफ (सीमा सुरक्षा बल) द्वारा की गई गोलीबारी में तीन आदिवासियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल थी।

सीमा सुरक्षा बल
सीमा सुरक्षा बल


अगरतला: दक्षिणी त्रिपुरा में बीएसफ (सीमा सुरक्षा बल) द्वारा की गई गोलीबारी में तीन आदिवासियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने  बताया, "जब बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेश में पशुओं की तस्करी की कोशिश में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को लगा देखा तो उन्होंने उन लोगों को रुकने के लिए कहा। इसके बाद ग्रामीणों ने तेज हथियारों और लाठी-डंडों से सैनिकों पर हमला कर दिया। इसके जबाव में सैनिकों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग मारे गए।"

भारत-बांग्लादेश सीमा पर चित्तबाड़ी गांव में गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है कि बीएसएफ के दो पुरुषों ने एक आदिवासी महिला को छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। उसके बाद बीएसएफ ने गोलीबारी शुरू कर दी।

मृतकों में मण कुमार त्रिपुरा (30), पर कुमार त्रिपुरा (40) और सरलक्ष्मी त्रिपुरा (33) शामिल हैं, जबकि जीवन कुमार त्रिपुरा और सेनचंद्र त्रिपुरा घायल हैं। (आईएएनएस)

 

 










संबंधित समाचार