Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे यात्रा करना हुआ और मंहगा, जानिये टोल टैक्स की नई दरें

डीएन ब्यूरो

आगरा को नोएडा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल में 1 सितंबर से कीमतों में वृद्धि के बाद आम लोगों का सफर करना महंगा हो गया। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढी टोल कीमतें
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढी टोल कीमतें


नोएडा: आगरा को नोएडा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे का टोल टैक्स 1 सितंबर से और मंहगा हो गया है। टोल की कीमतों में वृद्धि के बाद एक्सप्रेस-वे पर आम लोगों का सफर करना बहुत महंगा हो गया हैं। जेपी इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से टोल की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को दिया गया, जिसे प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में पास किया। 

टोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर आम जनता बहुत परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वैसे ही हर चीज़ में महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता काफी परेशान है, ऐसे में टोल की कीमतों में वृद्धि नहीं होनी चाहिए। 

नई टोल दरें

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, अब कार से चलने वालों को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर की एक तरफ यात्रा के लिए 415 रुपये की जगह 437 रुपये टोल देना होगा। वहीं हल्के मालवाहक वाहन को अब 684 रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ ही सिक्स एक्सल वाहन का टोल 1394 कर दिया गया हैं। वहीं अत्यधिक भारी वाहन को यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने के लिए 2729 रुपये देना होंगा।

नहीं बढ़ा इन वाहनों पर टोल

यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल की कीमते सभी वाहनों के लिए नहीं बढ़ाई गई हैं। जिसमें दो पहिया वाहनों, थ्री व्हीलर और किसानों के ट्रैक्टर शामिल है।










संबंधित समाचार