Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण सर्दी, शीतलहर से गिरा तापमान, जानिये ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इन दिनों उत्तर भारत में शीतलहर भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे तापमान गिरता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी ठिठुरन पसरती जा रही है। पढ़िए मौसम का पूरा हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग  (फाइल फोटो)
सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों में बर्फवारी से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लोग सर्दी से ठिठुर रहे हैं। नए साल के साथ ही हल्की बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। राजधानी दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोग भी सर्दी से कांप रहे है। आज दिल्ली में शीतलहर के कहर ने तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानि (IMD) ने बताया कि, अगले कुछ दिनों तक मौसम की ऐसी ही हालत रहेने की संभावना है। विभाग के अनुसार,अगले 5 दिन तक दिल्ली में मैक्सिमम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है, वहीं हल्का कोहरा छाने के बाद तापमान अगले दिन के लिए 4 डिग्री सेल्सियस पर रह सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 5 से लेकर 7 जनवरी तक हल्की बारिश होने की उम्मीद की जा रही है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश और गुजरात में  6 से लेकर 7 जनवरी तक मौसम बदलने की पूरी संभावना है। इसके आलवा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में नए साल के मौके पर सुबह धना कोहरा बना रहा। वहीं उत्तरी हरियाणा के करनाल, उत्तर प्रदेश के झांसी और सुल्तानपुर, असम में धना कोहरा छाये रहने की संभवाना है।










संबंधित समाचार