Weather Update: दिल्ली में तापमान दिखाने लगा तेवर, जबरदस्त गर्मी, जानिये मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहेगा। विभाग में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्ष आर्द्रता 46 फीसदी दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता, मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे के आसपास दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।










संबंधित समाचार