Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में सर्दी का सितम, जानिए Delhi-NCR में मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों में बीते दो दिनों से शुरू हुए बर्फबारी और बारिश के सिलसिले का असर अब पूरे उत्तर भारत में दिख रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में सर्दी का सितम, जानिए Delhi-NCR में मौसम का हाल

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग समेत पर्वतीय इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। एक तरफ बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिले हुए हैं तो दूसरी तरफ लगातार हिमपात ने दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारबर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से मैदानी इलाकों का पारा गिर गया है, जिससे कड़ाके की ठंड ने पांव पसार लिए हैं। 

पहाड़ों पर बर्फबारी

बुधवार सुबह दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी और बारिश हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर में बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार  हल्की बूंदाबांदी के साथ बिजली गरजती भी नजर आएगी और अगले 4 दिन शीत लहर का खतरा बढ़ा रहेगा। 

राजस्थान और पंजाब में बारिश से बढ़ी सर्दी
राजस्थान में मंगलवार को भी हल्की बारिश हुई। इस कारण तापमान में गिरावट हुई और पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठिठुरन बढ़ने के साथ सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा। 

क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी, उमड़े सैलानी
क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी हो गई। इससे औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया। देर शाम तक लगभग 5,000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मंगलवार देर रात को औली में बर्फबारी शुरू हुई। सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका दिखा।

Exit mobile version