Weather and Monsoon Alert: यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, 15 जून तक इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून

डीएन ब्यूरो

केरल के बाद महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब धीरे-धीरे मॉनसून भारत के उत्तरी राज्यों की तरफ भी पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक देश के कई राज्यों में पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


नई दिल्लीः देश में मानसून का आगमन हो चुका है। धीरे-धीरे मॉनसून भारत के उत्तरी राज्यों की तरफ भी पहुंच रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को तेज हवाएं चलने के अलावा बारिश हो सकती है। 

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून के ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून मध्य अरब सागर, पूरे तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और मध्य बंगाल की खाड़ी के कई और इलाकों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। 

विभाग ने अगले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु के साथ साथ कर्नाटक में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के मध्य हिस्सों, पूरे तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर सुदूर कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों, तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी के और इलाकों तथा पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर अग्रसर है।










संबंधित समाचार