लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान जारी..हर बूथ केंद्र पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

डीएन ब्यूरो

लोकसभा चुनाव के लिये दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी...

मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता


लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिये दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की 8 सीटों पर कुल 85 उम्‍मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इन लोकसभा सीओं का नाम नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ., हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर है। 

उत्‍तर प्रदेश की मथुरा सीट पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। मथुरा से अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमामालिनी यहां से सांसद हैं और दूसरी बार चुनाव मैदान पर हैं। हेमामालिनी का मुकाबला आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है। 

वहीं फतेहपुर सीकरी से अभिनेता और उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजबब्बर, आगरा से उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के एसपी बघेल, अमरोहा से बसपा उम्मीदवार दानिश अली पर भी नजर रहेगी। 










संबंधित समाचार