Assembly By-Polls: बिहार के साथ ही UP समेत इन 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, वोटिंग जारी

डीएन ब्यूरो

बिहार की 17 जिलों की 94 सीटों के साथ ही देश भर के 10 राज्यों की54 विधान सभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिये आज मतदान हो रहा है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में पढिये, इन उपचुनावों से जुड़ा ताजा अपडेट

बिहार के एक बूथ पर वोटर
बिहार के एक बूथ पर वोटर


नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतदान के साथ ही आज देश के दस राज्यों में भी वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के दस प्रदेशों खाली हुई विधानसभा की कुल 54 सीटों पर उपचुनाव के लिये भी वोटिंग जारी है।

यूपी-एमपी पर नजर

देश के 10 राज्यों में हो रहे उपचुनाव में सबसे ज्यादा नजरें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों पर टिकी हुई है। मध्य प्रदेश में तो सरकार में शामिल कई मंत्रियों की साख भीं दांव पर है।

राज्य और सीटों की संख्या

आज जिन राज्यों में 54 सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान किया जा रहा है, उनमें- मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की 8, उत्तर प्रदेश की 7, कर्नाटक, ओड़िशा, झारखंड और नागालैंड की 2-2 सीटें समेत तेलंगाना, हरियाणा और छत्तसीगढ़ की 1-1 सीटें शामिल हैं।

12 मंत्री मैदान में

मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिये 12 मंत्री समेत कुल 355 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां कोविड-19 के कारण वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। 

यूपी में 88 उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभी सीटों के लिये उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।
 










संबंधित समाचार