Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा और तनाव जारी, भीड़ ने की गोलीबारी, सेना का जवान घायल, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार देर रात 11 बज कर करीब 45 मिनट पर अज्ञात लोगों ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सेना का एक जवान चोटिल हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल
गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल


इंफाल: मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार देर रात 11 बज कर करीब 45 मिनट पर अज्ञात लोगों ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सेना का एक जवान चोटिल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि जवान को लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, घटना लीमाखोंग (चिंगमांग) के कांतो सबाल गांव में घटी। घटना के बाद सेना के जवानों ने इलाके में ग्रामीणों की उपस्थिति का ध्यान रखते हुए सीमित गोलीबारी की।

अज्ञात लोगों ने चिनमांग गांव में तीन घरों में आग भी लगा दी जिसे बाद में सेना ने बुझा लिया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ देर की शांति के बाद दोपहर दो बज कर करीब 35 मिनट पर कांतो सबाल गांव से अकारण गोलीबारी फिर से शुरू हो गयी जो तीन बजे तक चलती रही।

मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच एक महीने से अधिक समय से चल रही जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

राज्य सरकार ने 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था और अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित कर दीं।










संबंधित समाचार