तीन दिवसीय विदेश दौरे पर जायेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

डीएन ब्यूरो

इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़


नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय दौरे पर भाग लेने कंबोडिया के दौरे पर जायेंगे। वे 11 से 13 नवंबर के दौरे पर रहेंगे। धनखड़ आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 

उपराष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी होंगे। आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया इन शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है।

उपराष्ट्रपति 12 नवंबर 2022 को नोम पेन्ह में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

13 नवंबर को उपराष्ट्रपति 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में दस आसियान सदस्य देश शामिल हैं। ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम। इसमें आठ संवाद भागीदार भी शामिल हैं- भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस।

अपनी यात्रा के दौरान जगदीप धनखड़ कंबोडियाई नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे इसके अलावा वह अन्य देशों के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। कम्बोडियन विरासत स्थलों पर भारत द्वारा किए जा रहे संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा के लिए उपराष्ट्रपति का सिएम रीप जाने का भी कार्यक्रम है।










संबंधित समाचार