अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट घूमती पाई गई उज्बेक महिला को हिरासत में लिया गया

डीएन ब्यूरो

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गट्टी राजो गांव में संदिग्ध तरीके से घूमते पाए जाने पर एक 47-वर्षीया उज्बेक महिला को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हिरासत (फाइल)
हिरासत (फाइल)


फिरोजपुर: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गट्टी राजो गांव में संदिग्ध तरीके से घूमते पाए जाने पर एक 47-वर्षीया उज्बेक महिला को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उज्बेक नागरिक की पहचान टंगियारोवा ओजोडा उर्फ सेविंच के रूप में हुई है। महिला को गांव में घूम रहे ग्रामीणों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को उसके पास से जीरकपुर के पते वाला एक आधार कार्ड और कुछ नकदी मिली है।

पुलिस अधीक्षक रणधीर कुमार ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उज्बेक महिला गांव में कैसे पहुंची।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 










संबंधित समाचार