उत्तराखंड: देहरादून में पुलिस थाने के पास महिला का शव मिला, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को एक पुलिस थाने के पास एक महिला का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हत्या  (फाइल)
हत्या (फाइल)


देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को एक पुलिस थाने के पास एक महिला का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस बात की आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें | Crime in Uttarakhand: घर से दवा लेने निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव

पुलिस ने कहा कि महिला की उम्र 30 साल के आस-पास है और उसकी पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। महिला का शव न्यू कैंट रोड पर हाथीबड़कला पुलिस थाने के पास एक कचरा निपटान स्थल के बगल में पाया गया, जो राजभवन और मुख्यमंत्री के आवास की ओर जाता है।

पुलिस ने कहा कि आसपास के सार्वजनिक सुविधा केंद्र के एक परिचारक से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला को अक्सर इलाके में घूमते देखा जाता था।

यह भी पढ़ें | Rajasthan: अवैध शराब की 101 पेटी बरामद, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

 










संबंधित समाचार