उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में वन्य जीवों का शिकार करने पहुंचे दो शिकारी गिरफ्तार, दो फरार

डीएन ब्यूरो

सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के मोहण्ड रेंज में शिकार करने पहुंचे दो शिकारियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य शिकारी वन विभाग की टीम पर हमला कर फरार हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिकारी गिरफ्तार (फाइल)
शिकारी गिरफ्तार (फाइल)


सहारनपुर: सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के मोहण्ड रेंज में शिकार करने पहुंचे दो शिकारियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य शिकारी वन विभाग की टीम पर हमला कर फरार हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) सागर जैन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि बिहारीगढ़ के मोहण्ड रेज के जंगल में सोमवार को अवैध असलहे लेकर वन्य जंतुओं का शिकार करने वाले चार शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि हालांकि, दो शिकारी वन विभाग की टीम पर हमला कर फरार होने में सफल रहे।

जैन ने बताया कि पकड़े गए शिकारियों की पहचान तनवीर और इरशाद के तौर पर की गई है और इनके पास से छूरी व देसी रायफल बरामद हुई है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस इनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

 










संबंधित समाचार