यूपी उपचुनाव: देवरिया में सपाइयों ने निकाला रोड शो, प्रत्याशी ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी के लिए मांगा वोट

राहुल पांडेय

गोरखपुर मंडल के अंतर्गत देवरिया विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसे भांप सपाइयों ने यहां पर पूरा जोर लगा दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष



देवरिया: अब से कुछ देर बाद देवरिया में प्रचार थम जायेगा, मंगलवार को यहां वोट पड़ेगा। इससे पहले सपाइयों ने नगर में जोरदार रोड शो निकाला।

सपा उम्मीदवार ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी नगर में सड़क पर निकल कर वोट मांगते दिखे। इनके साथ नारेबाजी करता सपाइयों का हुजूम था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सपा और भाजपा के बीच यहां जोरदार टक्कर है। भाजपा के बागी और दिवंगत विधायक जानमेजय सिंह के पुत्र भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

एक तरफ योगी खुद प्रचार करने देवरिया पहुंचे तो वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव उप चुनाव में खुद वोट मांगने नहीं निकलते।

इन सबके बीच इस सीट पर सपा के नेता जमकर पसीना बहा रहे हैं।

आसपास के जिलों के नेता भी यहीं पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, अमित चौबे, अमरजीत साहनी, आमिर खान, पारसनाथ यादव, गायक नेता धर्मेन्द्र सोलंकी समते बड़ी संख्या में सपा नेता ब्रम्हाशंकर के पक्ष में वोट मांगते नजर आये।










संबंधित समाचार