Kamala Harris: मिलिये अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से, जानिये उनका इंडियन कनेक्शन

डीएन ब्यूरो

आज अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण के बाद भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रही हैं। जानिये, कमला हैरिस के बारे में

कमला हैरिस
कमला हैरिस


नई दिल्ली: अमेरिका में अबसे थोड़े ही समय बाद  नई सरकार का गठन होने जा रहा है। जो बाइडन अमेरिका के नये राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति की शपथ ले रहीं हैं। कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे जो बाइडेन और कमला हैरिस का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। भारत समेत समूची दुनिया के सभी देशों और दिग्गज नेताओं की नजर इस समारोह पर है। वॉशिंगटन में इसके लिये खास तैयारियां की गयी है।

यह भी पढ़िये: अमेरिकी सत्ता आज से बाइडेन के हाथों में, शपथ ग्रहण के लिये वॉशिंगटन किले में बदला, इतिहास में होगा ये पहली बार

वर्ष 1964 में जन्मीं अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लेकर भारत में भी खासा उत्साह है। इस उत्साह का कारण यह है कि, कमला भारतीय मूल की हैं। वह अब अमेरिका में इस शीर्ष पद पर विराजमान होंने जा रही हैं। ऐसा भी भरोसा है कि  कमला के अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने के बाद भारत और अमेरिकी रिश्तों में मजबूती आएगी और दोनों देशों के लिये वह नया इतिहास लिखेंगी। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रही कमला का भारत से बेहद पुराना रिश्ता है। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन चेन्नई की रहने वाली थीं। थुलेसेंद्रपुरम गांव में उनका परिवार रहता था। इस नाते कमला हैरिस भी मूल रूप से तमिलनाडु के थुलेसेंद्रपुरम गांव से गहरा रिश्ता रखती हैं। अमेरिका में कमला को उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद से ही तमिलनाडु के थुलेसेंद्रपुरम गांव में खुशी की लहर है।

आज जबकि  कमला हैरिस अमेरिका में पहली महिला उपराष्ट्रपति की शपथ ले रहीं हैं, ऐसे में उनके शपथ ग्रहण के मौके पर उनके गांव में कमला के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। हर चेन्नई वासी आज कमला पर गर्व कर रहा है। गांव के बड़े-बुजुर्ग कमला को अपनी बेटी मान रहे हैं। 

कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन 1950 के दशक में पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं। श्यामला गोपालन ने अमेरिका में शादी की और हमेशा के लिये वहीं बस गईं। 30 जनवरी 1964 को श्यामला ने कैलिफोर्निया में कमला को जन्म दिया।

कमला ने बड़ी होकर वकालत शुरू की और डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य बनीं। 2016 में पहली बार सीनेट के लिए चुनी गईं। इस बार वह अमेरिकी चुनाव में जो बाइडन के साथ डेमोक्रेट पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की दावेदार थीं, जिसमें उनको विजय प्राप्त हुई।










संबंधित समाचार