जानियें कौन हैं अमेरिका की नई उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, उनसे जुड़ी कई खास बातें

डीएन ब्यूरो

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद जो बाइडेन राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं हैं। इसी के साथ डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में आपको बतानें जा रहे हैं कौन हैं भारतीय मूल की कमला हैरिस।

अमेरिका की नई उप राष्ट्रपति कमला हैरिस

कमला हैरिस का जन्म साल 1964 में ऑकलैंड में एक भारतीय परिवार में हुआ। उनकी मां श्यामला गोपालन हैरिस भारतीय थी जबकि उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैकाई के रहने वाले थे। बताया जाता है कि जब कमला हैरिस सिर्फ सात साल की थीं, तो उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गये। इसके बाद कमला हैरिस और उनकी बहन को उनकी मां ने पाला पोषा।

कमला हैरिस

कमला हैरिस ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से साल 1986 में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद साल 1989 में कैलिफोर्निया से लॉ की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं। कमला इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी-अमरीकी थीं।

कमला हैरिस

वहीं साल 2010 में कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनकर कमला हैरिस ने इतिहास रचा था। वह पहली अश्वेत महिला थीं, जिन्होंने यह पद हासिल किया था। दो बार तक अटॉर्नी जनरल के पद पर वह बनी रही। इसके बाद साल 2017 में वो सांसद बनीं। कमला हैरिस दूसरी अश्वेत महिला हैं, जो सांसद बनी।

कमला हैरिस

बता दें कि कमला हैरिस उप राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला उम्मीदवार हैं। इससे पहले साल 2008 में रिपब्लिकन पार्टी ने सारा पैलिन और साल 1984 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने गिरालडिन फ़ेरारो का अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन अफसोस दोनों ही चुनाव हार गई थीं।








संबंधित समाचार