मुंबई में पंजाब के दो बदमाश गिरफ्तार, हत्या और अपहरण जैसे मामलों में थे शामिल, जानिए पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

मुंबई में बुधवार सुबह पंजाब के रहनेवाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जो हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे 11 मामलों में शामिल थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मुंबई में पंजाब के दो बदमाश गिरफ्तार,
मुंबई में पंजाब के दो बदमाश गिरफ्तार,


मुंबई: मुंबई में बुधवार सुबह पंजाब के रहनेवाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया जो हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे 11 मामलों में शामिल थे। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने कुर्ला इलाके के विनोबा भावे नगर में जाल बिछाया और एक होटल से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया जिनकी पहचान पंचम नूर सिंह (32) और हिमांशु माता (30) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि ये दोनों पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं और हत्या का प्रयास, अपहरण, गोलीबारी एवं डर पैदा करने जैसे 11 अपराधिक मामलों में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस ने पंजाब में उनके समकक्षों को गिरफ्तारी की सूचना दी है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को दिन में पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।










संबंधित समाचार