बिहार से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से मुंबई भगा ले गई महिला, जानिये क्या हुआ आगे

डीएन ब्यूरो

बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है।

लड़की को मुंबई ले गई महिला
लड़की को मुंबई ले गई महिला


ठाणे: बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुंब्रा निवासी आरोपी नाज गोलंदाज ने सोशल मीडिया पर बिहार के भोजपुर जिले की लड़की से दोस्ती की।

पुलिस के मुताबिक 17 मार्च को लड़की अपने घर से सहेली से मिलने की बात कहकर निकली और वह मुंबई के पास स्थित मुंब्रा पहुंच गई। इसके बाद वह नाज के घर में रहने लगी।

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू की तो उसके नाज के घर में होने का पता चला।

अधिकारी ने कहा कि नाज पर आरोप है कि वह लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी। उन्होंने कहा कि नाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए (नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त) के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके तहत अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।










संबंधित समाचार