भाईजान का यूलिया के साथ हो गया झगड़ा, आखिर क्यों?

डीएन संवाददाता

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और यूलिया वंतूर हमेशा अपने रिलेशन की खबरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है उसे सुनकर तो आप भी चौंक जाएंगे।

यूलिया वंतूर
यूलिया वंतूर


मुबंई: सलमान खान और यूलिया वंतूर के प्यार भरे रिश्ते में दरार आ गई है और हाल ही में सलमान का यूलिया से जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े का कारण सलमान का 'द बैंग टूर'  बताया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यूलिया 'द दबंग टूर' में सिंगिंग करना चाहती थीं। लेकिन सलमान ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई और टूर शुरू होने से कुछ दिन पहले यूलिया इससे दूर हो गईं। रिपोर्ट की मानें यूलिया सलमान से बहुत अपसेट हैं। 

इस टूर में सलमान के साथ उनकी मां सलमा, बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा थे। इनके अलावा, बिपाशा बसु, डेजी शाह और मनीष पॉल सहित चुनिंदा फ्रेंड्स भी सलमान के साथ थे।

सलमान का 'द बैंग टूर 16 अप्रैल को हांगकांग में शुरू हुआ। इसमें सलमान के साथ अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने परफॉर्म कर ऑडियंस को एंटरटेन किया। इसके बाद सलमान और उनकी टीम ने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में परफॉर्म किया। 22 अप्रैल को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में सलमान के इस टूर की आखिरी परफॉर्मेंस थी।

यूलिया ने साल 2016 में रिलीज हुए हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम 'आपसे मौसिकी' से बतौर सिंगर डेब्यू किया। इस एल्बम में उन्होंने 'एव्री नाइट एंड डे' सॉन्ग को हिमेश के साथ आवाज दी थी।










संबंधित समाचार