त्रिणमूल कांग्रेस को हुए 21 वर्ष, ममता बेनर्जी ने ट्वीट कर जताई खुशी

डीएन ब्यूरो

ममता बेनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस को आज 21 वर्ष हो गए हैं। त्रिणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की पार्टी है। पश्चिम बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1 जनवरी 1998 को इसकी स्थापना की थी।

ममता बेनर्जी
ममता बेनर्जी


नई दिल्ली: ऑल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस को 1 जनवरी, 2019 को 21 वर्ष हो गए हैं। पार्टी की संस्थापक ममता बनर्ती ने ट्वीट कर अपनी खुशी जहिर की और पार्टी के सदस्यों को बधाई दी। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “1 जनवरी 1998 को शुरु हुई यह यात्रा संघर्षों से भरी रही है, लेकिन हम लोगों के लिए लड़ते रहे हैं।” 

पार्टी के सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, “हम माँ-मति-मानुष के निरंतर सहयोग के प्रति आभारी हैं और उन लोगों के प्रति भी जो 365 दिन लोगों के लिए काम करते हैं। आपको सलाम!” 


26 वर्ष तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य रहने के बाद ममती बनर्जी ने बंगाल में ऑल इंडिय त्रिणमूल कांग्रेस के नाम से अपनी पार्टी बनाई। मध्य दिसंबर के महीने में 1999 में यह पार्टी चुनाव आयोग के द्वारा रजिस्टर की गई। चुनाव आयोग ने पार्टी को जोरा घास फूल नामक चुनाव चिह्न दिया। 2 सितंबर 2016 को चुनाव आयोग ने इसे राष्ट्रीय राजनतिक दल की मान्यता प्रदान की।

2009 से पूर्व त्रिणमूल कांग्रेस लोकसभा में 19 सीटों के साथ छठी सबसे बड़ी पार्टी थी। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद 34 सीटों के साथ फिलहाल यह लोकसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है।


पार्टी के प्रमुख नेताओं में ममता बनर्जी, सुब्रत बक्शी, डेरेक ओ ब्रायन, पार्थ चटर्जी, सुदीप बंदोपाध्याय, सुगाता रोए और कल्याण बनर्जी हैं। पार्टी का नारा है माँ-मति-मानुष। 2011 के विधानसभा चुनावों के दौरान यह नारा काफ़ी लोकप्रिय हो गया था। बाद में ममता बनर्जी ने इसी नाम (माँ-मति- मानुष) से एक किताब भी लिखी। इसी नाम से एक गीत भी बनाया गया था। 2011 में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार यह उस दौर का छठा सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नारा बन गया था।










संबंधित समाचार