खोखली साबित हो रही कड़ाके की ठंड में अलाव की व्यवस्था

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के सिसवा बाजार जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।



महराजगंज: सिसवा बाजार जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। तेज गति से बह रही पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। आम जनजीवन के साथ ही साथ पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे हैं।

इधर ठंड का कहर बढने के बाद भी प्रखंड प्रशासन द्वारा सिसवा नगर में अलाव खोखली साबित नजर आ रही है। वही नगर के विभिन्न चौराहों पर लोगों कूड़ा-कचरा इक्ठा कर अलाव जलाकर अपना बचाव कर रहे है। 

इस बीच प्रशासन की ओर से नगर के कुछ स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था दिख रही है। जो कि नाकाफी दिख रही है। सिसवा नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में बना रैन बसेरे पर ही अलाव खोखली साबित हो रही है जबिक नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के इंतजाम अब तक दुरुस्त नही किए गए है।

सार्वजनिक स्थानों में फलमंडी,सब्जी मंडी, अमरपुरवा चौराहा, गोपालनगर, टैक्सी स्टैंड , इस्टेट चौराहा, सायर स्थान चौराहा,बस स्टैंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य जगहों पर शासन व प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नही की गई है।  

इस सर्दभ में अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है की नगर में कुल 26 जगह स्थान चिन्हित किए गये। जिसमें कुछ जगहों पर अलाव जल रहा है। और जगहों पर शाम को अलाव जलाया जायेगा।










संबंधित समाचार