महराजगंज: करंट लगने से युवा प्लम्बर की दर्दनाक मौत, घर-गांव में मातम, जानिये कैसे हुआ हादसा

डीएन ब्यूरो

प्लम्बर का कार्य करते समय एक यवुक करंट की चपेट में आ गया जिस कारण मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

फाइल फोटो
फाइल फोटो


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई कस्बे के एक घर में पलंबर का कार्य करते समय एक मिस्त्री की करेंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोल्हुई कस्बे के निवासी अताउल्लाह पलंबर का कार्य करता था। कल शाम कोल्हुई कस्बे के एक घर में पलंबर का कार्य करते समय वह करेंट की चपेट में गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है।

इकलौता बेटा था अताउल्लाह

अताउल्लाह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा। बेटे के निधन से उसके माँ-बाप पर विपत्ति के पहाड़ टूट पड़ा है। घर-परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

जानकारी के मुताबिक कोल्हुई निवासी 18 वर्षीय अताउल्लाह पुत्र किताबुल्लाह बृजमनगंज रोड पर एक घर में पलंबर का कार्य कर रहा था। इसी बीच अताउल्लाह करंट लगने से वह घटनास्थल पर ही मूर्छित हो कर गिर गया। लोग उसे कोल्हुई के एक निजी अस्पताल में ले गये

हालत नाजुक देख कर उसे बनकटी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से कोल्हुई क्षेत्र में शोक की लहर है।










संबंधित समाचार