मणिपुर की घटना को लेकर देश गुस्से में, महराजगंज जनपद में सपा ने भारी विरोध प्रदर्शन कर निकाला कैंडल मार्च

डीएन संवाददाता

मणिपुर की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। आज जनपद में भी सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में भारी विरोध करते हुए कैंडल मार्च निकालाI डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर



महराजगंज: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर के उनके ऊपर सरेराह बर्बरता को लेकर आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। उसी के विरोध में जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च जिला कार्यालय से मेन चौराहे तक निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया और नैतिकता के आधार पर देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को त्यागपत्र के साथ मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

कैंडल मार्च में महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीला गौतम, प्रदेश सचिव महिला सभा गीता रत्ना पासवान, सपा महासचिव शमसुद्दीन अली, सिसवा विधान सभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेेश मंगल, सपा नेता श्रवण पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, डाक्टर राजेश यादव, प्रणय गौतम, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, विजय यादव, संजय निषाद, बबलू भारती,नअतुल पटेल, अमरजीत साहनी, मेराज खान, जावेद सिद्दकी, टुन्ना तिवारी, मदन यादव, शमशुल हुदा ख़ान समेत सैकड़ों सपा नेता मौजूद रहे।










संबंधित समाचार