Crime in MP: घर में घुस कर लड़के ने की हैवानियत की हदें पार, पीड़िता ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम
यूपी में हुई घटना के बाद अब मध्यप्रदेश में भी दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने हादसे से आहत होकर ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

रीवा: महिलाओं और लड़कियों को लेकर अपराध की घटना आए दिन बढ़ती जा रही है। यूपी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की मध्य प्रदेश में भी एक और घटना घटी है।
घर में घुस कर दरिंदगी
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ 7 अक्टूबर को एक 15 साल के लड़के ने घर में घुस कर दरिंदगी की। उस समय लड़की के माता-पिता अपने रिश्तेदार के पास गए थे, और बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी।
यह भी पढ़ें |
Crime News: बकरियों को चराने गई दो नाबालिग लड़की वहशी दरिंदों का शिकार, जानें वारदात की पूरी कहानी
पीड़िता ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग
इस हादसे से पीड़िता के मन को इतना बुरा सदमा लगा की उसने खुद को जला लिया। पीड़िता ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली। उसका पूरा शरीर आग से धू-धू कर जलने लगा, जब तक लड़का कुछ कर पाता तब तक पीड़िता का शरीर जल चुका था।
आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें |
Crime News: नाना को बुलाने गई 8 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या का शक, जानें पूरा मामला