महराजगंज: सवारियों से भरा टेम्पो पलटा, 1 महिला की मौत, 10 लोग घायल

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। शहर में शनिवार को सवारियों से भरा एक टेप्मो फिर पलट गया। इस सड़क हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गये हैं। पूरी खबर..



महराजगंज: भागवत कथा का कलस विसर्जन कर घर वापस लौटते समय फरेन्दा के कम्हरिया में पिकअप और टेम्पो की आपस में भिड़त हो गई। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गये हैं। 

जानकारी के मुताबिक, फरेन्दा कस्बे के शास्त्री नगर निवासी हेमंत वर्मा के घर भागवत कथा का पूर्णाहुति शुक्रवार को था और शनिवार को वो त्रिमोहनी नदी में कलश विसर्जन कर के वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान कम्हरिया के पास टेम्पों पलट गई। घायलों को इलाज के लिए बनकटी सीएचसी में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफ़र कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान मैना देवी के रूप में हुई है जो ग्राम सहोदरा, रामपुर कारखाना जिला देवरिया की रहने वाली थी। 

घायलों के नाम विंद्रवती देवी, शांति देवी, विमला देवी, कान्ति देवी, उर्मिला देवी, शोभा देवी, सुधा देवी, मुन्नी देवी, सेमरा मुस्ताक, संगीता देवी और टेम्पू चालक सूर्यभान है। 










संबंधित समाचार