कर्नाटक में जेब खर्च नहीं मिलने पर किशोर ने की आत्महत्या

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक के मैंगलुरु के कुठार में जेब खर्च नहीं मिलने से नाराज एक किशोर ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आत्महत्या (फाइल)
आत्महत्या (फाइल)


मैंगलुरु: कर्नाटक के मैंगलुरु के कुठार में जेब खर्च नहीं मिलने से नाराज एक किशोर ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान कुठार के सुभाष नगर में रहने वाले सुशांत (17) के रूप में की गयी है। सुशांत कर्नाटक पॉलिटेक्निक का छात्र था और वह डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज के पहले दिन सुशांत के माता-पिता ने उसे जेब खर्च देने से इनकार कर दिया, जिससे वह बेहद निराश था।

सुशांत ने यहां कैपिटानियो कॉलेज में अपना पीयूसी पूरा किया था, मैकेनिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने के लिए सुशांत ने कर्नाटक पॉलिटेक्निक में दाखिला लिया था।

सूत्रों ने बताया कि सुशांत के माता-पिता ने कक्षा के पहले दिन उसे 500 रुपये नहीं दिए, इसलिए वह घर पर ही रुक गया। बाद में, जब उसके पिता बाहर थे और मां रसोई में थी, तो उसने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगा ली। उल्लाल पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।

 










संबंधित समाचार