Tech: जल्द ही लॉन्च होने वाला है Redmi का पहला 5G स्मार्टफोन, जानिए फोन के जबरदस्त फीचर के बारे में

डीएन ब्यूरो

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ये रेडेमी का पहला 5G स्मार्टफोन होगा। फोन के लॉन्च की जानकारी शाओमी इंडिया के हेड ने दी है। जानिए इस फोन के जबरदस्त फीचर्स के बारे में। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन (फाइल फोटो)
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः Redmi Note 10T 5G की भारत में लॉन्चिंग 20 जुलाई को होने वाली है। इसका ऐलान खुद कंपनी के हेड ने दी है। फोन के लॉन्च की जानकारी शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी। फोन की कीमत क्या होगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने इस फोन को रुस में लॉन्च कर चुकी है।

Redmi Note 10T 5G

फीचर्स की बात करें तो फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है।

 फोन के लॉन्च की जानकारी शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी

फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।  Redmi Note 10T 5G भारत में लॉन्च होने वाला रेडमी का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है।










संबंधित समाचार