हिंदी
वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध ने अब नया मोड़ ले लिया है, और चीन के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने 75 देशों पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिनों के लिए अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया है, लेकिन इसमें चीन शामिल नहीं है। ट्रंप ने दूसरे देशों को भी चेतावनी दी है कि अगर कोई देश चीन की तरह जवाबी कार्रवाई करता है, तो उसके नतीजे भी ऐसे ही होंगे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि जिन देशों ने अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं की है, उन्हें जुलाई तक राहत मिलेगी। अगले 90 दिनों तक इन देशों को सिर्फ 10% के सामान्य अमेरिकी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। जब ट्रंप से पूछा गया कि उन्होंने 75 देशों को टैरिफ से राहत क्यों दी, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, "लोग थोड़ा ज्यादा ही हंगामा कर रहे थे, वे चिड़चिड़े हो रहे थे।"
हालांकि ट्रंप का मुख्य निशाना चीन है, जो यूरोपीय संघ से दो कदम आगे जाकर टैरिफ का जवाब टैरिफ से दे रहा है। चीन ने अमेरिकी निर्यात पर टैरिफ 34% से बढ़ाकर 84% कर दिया है, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर टैरिफ 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। चीन के वाणिज्य मंत्री ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ "सभी देशों के वैध हितों का गंभीर उल्लंघन" हैं।
Published : 10 April 2025, 1:17 PM IST
Topics : Commerce Minister Donald Trump Donald Trump s tariff war Dynamite News European Union problems for China reciprocal tariffs targeted China US exports US Tariffs