Tamil Nadu: तमिलनाडु की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौके पर मौत, कई गंभीर

डीएन ब्यूरो

तमिलनाडु में एक भीषण हादसा हुआ है, यहां एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसमें झुलस कर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

तमिलनाडु के फैक्ट्री में लगी भीषण आग
तमिलनाडु के फैक्ट्री में लगी भीषण आग


नई दिल्ली: तमिलनाडु से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग घायल भी हुए है। ये हादसा विरुधुनगर जिले की पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुआ है। 

इस घटना के बारे में बात करते हुए जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने कहा, कि विरुधुनगर जिले के वैयमपट्टी इलाके में पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों लोग यहां पर मजदूरी करते थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जैसे इस हादसे की जानकारी बड़े अफसरों को हई वैसे ही वो लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने कहा कि, हादसे के शिकार सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि, फैक्ट्री में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि 1 जनवरी को भी विरुधुनगर जिले की एक दूसरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 8 लोग घायल हुए थे। 










संबंधित समाचार