Tajinder Bagga: तेजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंपा, कुरूक्षेत्र से पंजाब पुलिस खाली हाथ लौटी, जानिये ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की दिल्ली से गिरफ्तारी मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। बग्गा को मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा में रोक दिया गया। पढ़िये ताजा अपडेट

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया दिल्ली से गिरफ्तार
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया दिल्ली से गिरफ्तार


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Bagga) को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस बग्गा को लेकर मोहाली जा रही थी लेकिन पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा में रोक लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। इधर दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण की FIR भी दर्ज हो गई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक तेजिंदर बग्गा को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक थाने में रखा गया। वहां हरियाणा पुलिस दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रही थी। 

पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की FIR भी दर्ज हो गई है। तेजिंदर सिंह बग्गा को मोहाली जिला अदालत में आज एक बजे पेश किया जाना था लेकिन अब उनका कोर्ट में पेश होना संभव नहीं लग रहा है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का ऐलान किया कि तेजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंपा जायेगा। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के काफिले को कुरूक्षेत्र में रोक दिया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कुछ दिन पहले भी पंजाब पुलिस की टीम बग्गा के घर पहुंची थी। 

बग्गा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में पटियाला में केस दर्ज हुआ था।










संबंधित समाचार