Suicide: लंदन में प्रैक्टिस कर रही दिल्ली की डॉक्टर ने की खुदखुशी, सामने आई ये वजह

डीएन ब्यूरो

लंदन में प्रैक्टिस कर रही दिल्ली की डॉक्टर ने की खुदखुशी कर ली है। डॉक्टर के ऐसा करने पीछे की वजह भी सामने आ गई है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

लंदन में प्रैक्टिस कर रही दिल्ली की डॉक्टर ने की खुदखुशी (फाइल फोटो)
लंदन में प्रैक्टिस कर रही दिल्ली की डॉक्टर ने की खुदखुशी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम के एक अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही दिल्ली की एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। रविवार को डॉक्टर ने नई दिल्ली के मस्जिद मोठ इलाके में स्थित अपने घर में खुदखुशी की है। इस बात की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपनी मां के निधन के बाद से डिप्रेशन में चली गई थी और इसी वजह से उसने खुद की जिंदगी को खत्म कर लिया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसलिए उसकी मौत के पीछे परिवार के सदस्यों द्वारा कोई संदेह नहीं जताया जा रहा है।"

खुदखुशी करने वाली डॉक्टर की पहचान मेघा कयाल के रूप में हुई है। वो लंदन में मेडिसिन और न्यूरो की प्रैक्टिस कर रही थी। इससे पहले वे सरिता विहार के अपोलो में डॉक्टर थीं।

दिल्ली पुलिस ने मृतक की भाभी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मेघा अपनी मां के निधन के कारण डिप्रेशन से पीड़ित थी, जिनका इस साल 27 जनवरी को निधन हो गया था। उसके पिता लास्ट स्टेज के कैंसर पेशेंट हैं।

भाभी के बताए अनुसार सुबह करीब 7 बजकर 40 मिनट पर जब वो मेघा जगाने के लिए गई, बहुत खटखटाने के बाद भी जब मेघा ने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी भाभी ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोल दिया। इसके बाद उन्होंने देखा कि कि मेघा बेहोश पड़ी थी और उसकी जांघ पर एक चोट लगी थी।

इसके बाद परिवार के लोग तुरंत उसे अपोलो अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी मौत के पीछे परिवार के सदस्यों द्वारा कोई संदेह नहीं जताया जा रहा है।
 










संबंधित समाचार