Crime in Delhi: दिल्ली में अस्पताल के अंदर दिन-दहाड़े डॉक्टर पर चलाई गोली, हालत गंभीर

डीएन ब्यूरो

दिल्ली से अपराध का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के अंदर दिन-दहाड़े डॉक्टर पर गोली चलाई गई है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में अस्पताल के अंदर दिन-दहाड़े डॉक्टर पर चलाई गोली (फाइल फोटो)
दिल्ली में अस्पताल के अंदर दिन-दहाड़े डॉक्टर पर चलाई गोली (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से अपराध का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के अंदर दिन-दहाड़े डॉक्टर पर गोली चलाई गई है। मंगलवार को दिल्ली के जफरपुर कलां में स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर पर गोली चलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। हालांकि आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। अस्पताल में घायल डॉक्टर का इलाज किया जा रहा है। 

डॉक्टर पर गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी स्थिर है। डॉक्टर पर गोली चलाने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की कई धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की अभी जांच जारी है।










संबंधित समाचार