सोनिया गांधी सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले पांच दिनों से नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

सोनिया गांधी रविवार से हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उन्हें फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत है।

सर गंगाराम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.एस. राना के मुताबिक सोनिया गांधी के सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और उन्हें एक से दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।










संबंधित समाचार