बड़ा हादसा: आंध्र प्रदेश में आधा दर्जन लोगों की डूबकर मौत, चार को बचाया गया

डीएन ब्यूरो

आंध्र प्रदेश से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां नेल्लोर जिले में छह लोग डूब गये। रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दियागया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नेल्लोर में छह लोग डूबे (सांकेतिक फोटो)
नेल्लोर में छह लोग डूबे (सांकेतिक फोटो)


नेल्लोर: आंध्र प्रदेश से एक बड़े हादसे की खबर है। राज्य के नेल्लोर जिले के टोडेरू गांव में एक तालाब में छह लोग डूब गए। चार लोगों को बचाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 10 लोगों का एक समूह रविवार को नाव से तालाब में गया था। इनमें से चार लोग तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आए।

उन्होंने बताया कि सभी लोग तैरना जानते थे, लेकिन तालाब में दलदल होने के कारण छह लोग वहां फंस गए और उनकी मौत हो गई।

मरने वालों में अल्ली श्रीनाथ (18), प्रशांत (28), रघु (24), बालाजी (18), कल्याण (25) और सुरेंद्र (18) शामिल हैं।










संबंधित समाचार