महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त़ छह लोग घायल

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को एक फ्लाईओवर पर टेम्पो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त़ (फाइल)
टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त़ (फाइल)


ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को एक फ्लाईओवर पर टेम्पो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना भिवंडी में राजीव गांधी फ्लाईओवर पर उस समय हुई जब टेम्पो पुल पर बने ऊंचाई वाले अवरोधक (हाई बैरियर) से टकराकर फंस गया।

उन्होंने बताया कि टेम्पो में सवार लोग घायल हो गए और उन्हें आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कलवा के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर है।

 










संबंधित समाचार