दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सुबह के समय सेवाएं प्रभावित रहीं

डीएन ब्यूरो

दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर शुक्रवार सुबह कुछ घंटे सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

वॉयलेट लाइन पर  सेवाएं प्रभावित रहीं
वॉयलेट लाइन पर सेवाएं प्रभावित रहीं


नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर शुक्रवार सुबह कुछ घंटे सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

वॉयलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट को हरियाणा में बल्लभगढ़ से जोड़ती है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार डीएमआरसी ने सुबह  ट्वीट किया, “वॉयलेट लाइन जानकारी : कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) की ओर जाने वाली मेट्रो की सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।”

बाद में पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे किये गये ट्वीट में डीएमआरसी ने वॉयलेट लाइन पर सेवाएं बहाल होने की जानकारी दी।

कई यात्रियों ने सेवाओं में देरी के कारण हुई असुविधा को लेकर ट्वीट भी किए।










संबंधित समाचार