हद कर दी पापी ने! पिता को गाली देने से रोकने पर लड़की से हैवानियत
मध्य प्रदेश के सागर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को जिंदा आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

सागर: मध्य प्रदेश के सागर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को जिंदा आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी पर उसके बेटी के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।
नाबालिग लड़की का कसूर बस इतना था कि उसने आरोपी से उसके पिता को गाली न देने को बोला था, जो आरोपी को पसंद नहीं आया और उसने लड़की को आग के हवाले कर दिया।
घटना के बाद लड़की को गंभीर हालत में सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है मामला
यह भी पढ़ें |
शराब और मंदिर! दुकान को लेकर क्यों मचा हंगामा? सड़कों पर उतरे लोग
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के उमरा गांव का है। यहां रहने वाला सुनील लोधी नाम का लड़का पीड़ित लड़की के घर पहुंचा और उसके पिता को गाली देने लगा, जिस पर लड़की ने बाहर आकर उसका विरोध किया और पिता को गाली न देने को कहा। इससे सुनील भड़क गया और उसने बोतल से केमिकल नाबालिग पर डाला और लाइटर से आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
लड़की की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग बाहर निकले और आनन-फानन में उसे गढ़ाकोटा अस्पताल ले गए, जहां पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया।
गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीड़िता के पिता के मुताबिक आरोपी कई दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और अब घर आकर उसने ये सब किया।
यह भी पढ़ें |
हे भगवान! कलयुगी बाप का खौफनाक रूप देख हो जाएंगे दंग, जानें अपने ही 5 माह बेटी के साथ किया ये हाल
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील लोधी आदतन अपराधी है, उसने कई अपराध किए हैं, इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल नाबालिग को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। क्योंकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।