सलमान खान-प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में दिखेंगे एक साथ

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक साथ इस फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। इस मूवी की शूटिंग शुरू हो गई है। पूरी खबर..

 सलमान - प्रियंका ( फाइल फोटो)
सलमान - प्रियंका ( फाइल फोटो)


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक साथ इस फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। इस मूवी की शूटिंग शुरू हो गई है। सलमान ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

इस तस्वीर को डारेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किये हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही अली अब्बास जफर ने लिखा फिल्म भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी है।  यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सलमान ने फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग  पूरी की है और अब वो फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हो गये हैं।

इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। सलमान और प्रियंका लगभग 10 साल बाद साथ में इस मूवी में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।










संबंधित समाचार