जानकर हैरान होंगे आप.. इस साल पचास हज़ार लोगों ने पद्म पुरस्कारों के लिए किया आवेदन

डीएन ब्यूरो

अगले साल-2019 में दिये जाने वाले देश के महत्वपूर्ण नागरिक सम्मानों के लिये इस बार देश भर से सरकार को रिकार्ड तोड़ नामांकन प्राप्त हुए हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिये लगभग 50 हजार नामांकन सरकार को मिले है, डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक यह संख्या 2010 में प्राप्त नामांकनों की अपेक्षा 32 गुना ज्यादा है।

भारत रत्न के बाद दूसरा बड़ा नागरिक सम्मान है पद्म पुरूस्कार
भारत रत्न के बाद दूसरा बड़ा नागरिक सम्मान है पद्म पुरूस्कार


नई दिल्ली: देश के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार के लिये इस बार केंद्र सरकार को देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 49,992 नामांकन प्राप्त हुआ है। नागरिक सम्मानों के प्राप्त यह नामांकन संख्या अब तक की सबसे बड़ी संख्या है, जो वर्ष 2010 में प्राप्त 1,313 नामांकनों की तुलना में 32 गुना ज्यादा है। 

कब कितने नामांकन हुए प्राप्त

सरकार को वर्ष 2016 में इन पुरस्कारों के लिये कुल 18,768 नामांकन मिले थे जबकि वर्ष 2017 में कुल 35,595 नामांकन सरकार द्वारा प्राप्त किये गये थे। 

 

जानिये बड़े नागरिक सम्मानों के बारे में 

भारत रत्न: भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ है, जिसे कला, साहित्य, विज्ञान, खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। यह सम्मान किसी गैर-भारतीय नागरिक को भी प्रदान किया जा सकता है। भारत रत्न पुरस्कार की घोषणा भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी 1954 को की गयी थी।

भारत रत्न देश का सबसे बड़ा सम्मान

 

पद्म पुरस्कार: पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में दिया जाता है। पद्म विभूषण इसमें सबसे बड़ा सम्मान है जबकि इसके बाद पद्म भूषण और तीसरे नंबर पर पद्म श्री है। अब तक देश की कई प्रमुख हस्तियों को यह नागरिक सम्मान दिया जा चुका है।

पद्म विभूषण: यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी। भारत रत्‍न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है। 

पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान

 

पद्म भूषण: यह तीसरा बड़ा नागरिक सम्मान है। यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएं भी शामिल हैं।

पद्म श्री: यह भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। भारत के नागरिक पुरस्कारों में यह चौथा  बड़ा पुरस्कार है। 


 










संबंधित समाचार