Rape Case: विवाहिता किताब खरीदने गई थी बाजार, लेकिन हुई दुष्कर्म की शिकार, जानिए पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

दुष्कर्म का एक दम हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक विवाहिता के साथ बंदूक की नोक पर रेप किया गया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

विवाहिता किताब खरीदने बाजार गई लेकिन हुई दुष्कर्म शिकार
विवाहिता किताब खरीदने बाजार गई लेकिन हुई दुष्कर्म शिकार


भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर से दुष्कर्म का एक भयांनक मामला सामने आया है। यहां 24 साल की एक विवाहिता के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार किया है। इतना ही नहीं आरोपयों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। रेप की शिकार हुई विवाहिता पुलिस कॉन्स्टेबल के एग्जाम की तैयारी कर रही थी।

 पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो 31 दिसंबर को वो किताब खरीदने के लिए बाजार गई थी। तभी उस समय उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उससे कहा कि उसके ससुर की तबीयत खराब हो गई है। ये सुन कर महिला घबरा गई। उस युवक ने महिला को कहा कि उसके ससुर ने उसे जल्दी घर बुलाया है। इसके बाद महिला तुरंत ही उसकी कार में बैठ गई। जिसके बाद रास्ते में आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे महिला बेहोश हो गई।  

इसके बाद आरोपी महिला को होटल के कमरे में ले गया। जहां उसके साथ आरोपी ने बलात्कार किया। इसके साथ ही आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। जिसके जरिए वो उसे ब्लैकमेल करता था। 

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसके साथ पहले भी कई बार फतेहपुर सीकरी और मथुरा के कई होटलों में रेप किया है। आरोपी हमेशा महिला को धमकी देता था कि वो उसकी बेटी को जान से मार देगा। 

महिला का पति बल्लभगढ़ में मजदूरी करता है। जब वो 25 जनवरी को घर आया तो महिला ने उसे सारी घटना के बारे में बताया। ये सब सुनने के बाद महिला और उसका पति थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।   

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।  
 










संबंधित समाचार