Rajasthan: मंत्री हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान मंच ढहा, चार कार्यकर्ता घायल

डीएन ब्यूरो

सांगोद में मंत्री हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान अचानक मंच ढह गया। हालांकि मंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना में चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

मंत्री हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान मंच ढहा
मंत्री हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान मंच ढहा


कोटा: सांगोद में मंत्री हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान अचानक मंच ढह गया। हालांकि मंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना में चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

ये घटना बृस्पतिवार शाम की है। नागर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभालने के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आए थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  सूत्रों ने बताया कि जैसे ही मंत्री अपने स्वागत के लिए सांगोद के गायत्री सर्कल में बनाए गए मंच पर चढ़े, कई पार्टी कार्यकर्ता उनके पीछे मंच पर पहुंच गए।

सूत्रों के अनुसार, जब सांगोद विधायक को माला पहनाई जा रही थी, तभी अचानक मंच ढह गया, जिससे मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता उसके साथ गिर गए।

सूत्रों ने बताया कि चार भाजपा कार्यकर्ताओं - जयवीर सिंह, महेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा और चंद्र प्रकाश सोनी -को चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनमें से दो को कोटा के एमबीएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद सम्मान समारोह रद्द कर दिया गया।

शुक्रवार सुबह पीटीआई-भाषा से बात करते हुए, नागर ने कहा कि दुर्घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि उनकी मांसपेशियों में जकड़न है।

उन्होंने बताया कि सोनी और महेंद्र शर्मा को गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए जयपुर के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मंच 15 लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था, हालांकि, कथित तौर पर नागर के साथ लगभग 40 लोग मंच पर पहुंच गए, जिससे मंच ढह गया।










संबंधित समाचार