Politics: भारत और चीन विवाद को लेकर राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो, अर्थव्यवस्था-विदेश नीति पर कही ये बात..

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत और चीन विवाद को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था, पड़ोसियों के साथ संबंध और विदेश नीति पर कहा है। पढ़ें पूरी खबर..

राहुल गांधी  (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत और चीन विवाद को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में राहुल गांधी बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते ग्राफ पर राहुल गांधी ने किया सवाल, कही ये बड़ी बात..

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत, केंद्र सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों को बेहद कमजोर बताया है और कहा है कि इस सरकार के प्रति जनता का विश्वास डगमगाया है। जिसे देखते हुए चीन को लगा कि यही अनुकूल समय है और इसका फायदा उठाकर उसने देश की सीमाओं में घुसपैठ करने का दुस्साहस किया है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को जारी एक वीडियो में कहा कि किसी भी देश की रक्षा किसी एक बिंदु पर नहीं टिकी होती है। बल्कि यह कार्य कई शक्तियों का संगम होता है जिसमें विदेश और आर्थिक नीति और जनता का सरकार के प्रति विश्वास जैसे तत्व शामिल हैं, लेकिन पिछले छह साल के दौरान भारत इन सब बिंदुओं पर परेशान और अस्तव्यस्त रहा है। दुनिया के कई देशों के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे थे।

यह भी पढ़ें: गरीब किसान परिवार पर हुई पुलिसिया बर्बरता पर भड़के राहुल गांधी, शिवराज सरकार पर साधा निशाना

अपने वीडियो संदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले को समझने के लिए कई चीजों को समझना होगा, देश की रक्षा मुख्य रूप से विदेश नीति, अर्थव्यवस्था और लोगों के विश्वास पर टिकी है। लेकिन पिछले 6 साल में इन हर मामलों में देश फेल हुआ है।










संबंधित समाचार