राहुल गांधी ने दिया लोकसभा सचिवालय को विस्तृत जवाब, मामला नरेंद्र मोदी पर दिये भाषण का

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को विस्तृत जवाब सौंपा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सदन में
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सदन में


नयी दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को विस्तृत जवाब सौंपा है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सात फरवरी को प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी।

राहुल को 10 फरवरी को लिखे पत्र में लोकसभा सचिवालय ने उनसे भाजपा सांसदों निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी द्वारा उनके खिलाफ दिये गये विशेषाधिकार हनन नोटिस पर अपना जवाब 15 फरवरी तक लोकसभा अध्यक्ष के विचार के लिए प्रस्तुत करने को कहा था।

भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के सात फरवरी के भाषण पर नोटिस जारी किया था जिसमें उन्होंने हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणियां की थीं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गांधी ने लोकसभा में की गई अपनी टिप्पणी को सही ठहराते हुए विभिन्न कानूनों और पूर्व के उदाहरणों का हवाला देते हुए कई पन्नों में विस्तृत जवाब दिया है। अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए, राहुल ने सदन में चर्चा के दौरान दिए गए अपने भाषण से कई टिप्पणियों को हटाने के फैसले की आलोचना की थी।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा था कि उन्होंने संसद की कार्यवाही से हटाई गई उनकी प्रत्येक टिप्पणी के बारे में लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में जानकारी दी है तथा सबूत दिये हैं।

 










संबंधित समाचार